इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा, संवाददाता। शनिवार की रात और रविवार की दोपहर बाद से हुई झमाझम बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने के बाद गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों पर खड़ी फसल के खेतों पर ही बिछ गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।अब किसानों के लिए मुआवजे की जद्दोजहद शुरू हो गई है। इस बारिश से किसानों की फसल का 40 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है वह मुआवजा के लिए रविवार की रात से ही टोल फ्री नंबर मिलारहे हैं लेकिन नंबर मिल नहीं रहा है। किसानों का कहना है कि बीमा की किस्त तो काट ली जाती है लेकिन जब मुआवजे की बारी आती है तो कभी टोल फ्री नंबर नहीं मिलता और कभी सर्वेयर नहीं आते। कभी यह कह दिया जाता है कि नुकसान काफी कम है इसके चलते उन्हें दोहरी परेशानी का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.