बारिश से गेहूं और सरसों की फसलें गिरीं, नुकसान
अयोध्या, मार्च 22 -- अमानीगंज,संवाददाता। जिले में शुक्रवार को दिन के बाद रात में भी तेज और धीमी बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। जिससे कई क्षेत्रों में सरसों और गेहूं की खड़ी फसल गिर गई और किसानों को नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ जिले के कई स्थानों पर रविवार की सुबह हल्के कोहरे जैसा दृश्य भी दिखाई दिया। हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। दो दिन पहले रुक-रुक कर हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि फसल गिरने से पैदावार में काफी फर्क पड़ेगा। तेज हवाओं से सरसों के पकी फसल की फलियां झड़ गई हैं। जिससे काफी दाने खेतों में ही बिखर गए। बारिश के कारण सरसों की फसल की कटाई, मड़ाई भी प्रभावित हो गई है। आलू की फसल को भी नुकसान होने की उम्मीद ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.