बारिश से गेंदे की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- लगातार बारिश से श्यामपुर, कांगड़ी और गाजीवाली में करीब 80 बीघा में लगी गेंदे की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में फसल को नुकसान के साथ मंडी में उचित भाव नहीं मिलने से फूल उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान बालकरण सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को जन्माष्टमी के दिन गेंदा फूल लेकर हरिद्वार सब्जी मंडी पहुंचे थे। त्योहार के दौरान फूलों की मांग रहने के बावजूद वहां भाव बेहद कम मिला। उनका कहना है कि इतनी कम कीमत में फूल बेचने पर खेती की लागत निकालना मुश्किल है। किसान अतर सिंह भी गेंदा फूल लेकर मंडी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कम भाव देखकर उन्होंने उपज बेचने के बजाय वापस ले जाना उचित समझा और बिना माल बेचे लौट आए। क्षेत्र में कुछ किसानों ने जमीन ठेके पर लेकर गेंदे की खेती की है। फसल को नुकसान पहुंचने और उपज का उचित मूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.