बारिश से गिरी दीवाल, किसान की दबकर मौत
महोबा, सितम्बर 26 -- पनवाड़ी, संवाददाता। लगातार हो रही जोरदार बारिश के बाद कच्ची दीवाल गिरने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के नकरा गांव निवासी 52 वर्षीय जयपाल शनिवार को सुबह खेत गया। दोपहर तक जब घर वापस न पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। बेटे मंगल ने बताया कि खेत जाकर देखा तो कमरे की कच्ची दीवाल गिर गई थी। बताया जा रहा है कि किसान भूसा निकाल रहा था तभी कच्ची दीवाल किसान पर भरभरा कर गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर पिता को निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- मकान धाराशायी, मलबे में दबकर किशोरी समेत तीन की मौत तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल बृजेंद्र पल,नकरा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.