सीवान, मार्च 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेमौसम बारिश और सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों और मुख्य सड़कों पर सुबह के समय कुहासा भी देखने को मिल रहा है, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। बारिश के साथ चली हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल कहीं-कहीं गिर गई है। किसान विनय कुमार ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज से डर बना हुआ था। हालांकि अभी तक कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। लेकिन अगर बारिश और हवा का दौर जारी रहता है, तो तैयार फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.