मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम के मिजाज में नरमी से गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। इससे गर्मी से बड़ी राहत मिली। बुधवार की शाम से देर रात तक हुई झमाझम बारिश और आंधी के बाद गुरुवार को भी पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक जिले में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। चार मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। गुरुवार को दिन का तापमान 2.6 डिग्री की कमी के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- तेज बारिश ने दी तपिश से राहत, आंधी से पेड़ गिरे, बिजली घंटों गुल जबकि न्यूनतम तापमान भी 2.2 डिग्री की कमी के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा में नमी की मात्र...