चम्पावत, मई 31 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में भारी बारिश ने गल्लागांव देवलीमाफी मोटर मार्ग बंद हो गया। जिससे विभिन्न गांवों का संपर्क कई घंटों तक बंद रहा। पीएमजीएसवाई ने मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासी जगदीश तिवारी, श्याम सिंह, गणेश दत्त, प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश से गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर किलोमीटर 5 के पास भारी मात्रा में मलबा आ जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। जिससे सैरी कनियाना,बैडाओड, डूंगरा,ढटीगांव, बसोडी,री, सिमलटुकरा,पाड़ासोंसेरा आसपास के कई गांवों की आवाजाही ठप हो गई। जिसमें ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पीएमजीएसवाई विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। यह भी पढ़ें- बारिश से गल्लागांव देवलीमाफी सड़क कई घंटों बंद रह...