बारिश से गर्मी से राहत, चांदपुर थाना परिसर में भरा पानी
बिजनौर, जून 12 -- चांदपुर। गुरुवार देर रात चांदपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। रातभर हुई वर्षा के बाद शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। किसानों का कहना है समय पर हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलेगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम होगी। वहीं लगातार हुई बारिश के कारण चांदपुर थाना परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिसर में कई स्थानों पर पानी भर जाने से फरियादियों और पुलिसकर्मियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मिली राहत, अब उमस करेगी बेहाल बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं थाना परिसर में हुए जलभराव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.