रुडकी, मई 3 -- लक्सर, संवाददाता। रविवार को तेज धूप के बाद ही अचानक मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, किसानों की गन्ना बुवाई का कार्य प्रभावित हुआ है। पिछले दो दिनों से मौसम एक बार फिर बदल गया है। किसान नरेश बालियान व सतवीर चौधरी आदि का कहना है कि गन्ना बुवाई के लिए खेत तैयार किए थे। लेकिन आसमान पर बादल छाने से अगर तेज बारिश हुई तो मेहनत पूरी तरह से बेकार हो जाएगी। किसान सुशील करणपुर और सरदार लखविंदर सिंह आदि का कहना था कि पिछले कई दिनों से खेत में खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। अगर बारिश होगी तो कार्य प्रभावित हो जाएगा। कृषि वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि इस समय किसानों को बारिश की जरूरत नहीं है क्योंकि इस समय गन्ना बुवाई का कार्य चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.