बारिश से गन्ना-धान को फायदा, किसानों के खिले चेहरे
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- शाहजहांपुर। जिले में हुई बारिश से धान समेत कई फसलों को फायदा हुआ है, लेकिन खेतों में पानी भरने से मूंग, उड़द, अरहर और लोबिया जैसी दलहनी फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और जलभराव वाले खेतों से तत्काल पानी निकालने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि बारिश के समय मूंग और उड़द की फसल में अधिक समय तक पानी भरा रहने से जड़ों में सड़न, पत्तियों के पीले पड़ने और पौधों के विकास पर असर पड़ सकता है। वहीं अरहर और लोबिया की फसल में भी जलभराव से जड़ों को नुकसान होने की आशंका रहती है। इससे पौधे कमजोर होकर सूख सकते हैं। किसान खेतों में जल भराव न होने दें। पानी निकालते समय मिट्टी के कटाव का भी ध्यान रखें। फसलों में रोग या कीट के लक्षण दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.