बारिश से खेतों में लौटी रौनक, धान की रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
गोपालगंज, जुलाई 10 -- गोपालगंज। जिले में हुई अच्छी बारिश के बाद धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को किसानों ने करीब 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपनी की। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से सुबह से ही किसान परिवारों के साथ रोपनी में जुट गए। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 24 घंटे में 36 मिमी बारिश से बदला मौसम का मिजाज, शनिवार को भी झमाझम के आसारबारिश का प्रभाव बारिश का लाभ केवल धान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तेज धूप और गर्मी से झुलस रही मक्का व अरहर की फसलों को भी संजीवनी मिली है। इसके साथ ही अरहर की बुवाई में भी तेजी आने लगी है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष 89,200 हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुक्रवार तक करीब 33 प्रतिशत यानी लगभग 29206 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपनी पूरी हो चुकी है। मौसम अनुकूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.