समस्तीपुर, मई 4 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से खेतों में कटे हुए मक्का की फसल बर्बाद हो रहे हैं। किसानों ने मक्का की फसलों को काटकर खेत में टाल लगा दिया गया है। टाल लगने के बाद मक्का के दाने में अंकुरण होने का डर है। अगर मक्का के दाने में अंकुरण हो जाएगा तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जायेगी। क्षेत्र के अनिल कुमार ठाकुर, पंकज कुमार सहनी, राजू सहनी, धर्मेंद्र कुमार राय, रामनाथ साह आदि किसानों ने बताया की हमलोगों को मक्के की फसल की कटाई कर टाल लगाए हुए एक सप्ताह हो गया है। टाल से मक्का निकालने की कोशिश करते हैं की बारिश हो जाती है। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.