गंगापार, जून 17 -- भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को बुधवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। दोपहर बाद चली तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जहां आमजन को सुकून मिला, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से धान की नर्सरी और खेतों की तैयारी में जुटे किसानों को काफी सहूलियत मिली है। सुबह से ही धूप का असर कम रहा और करीब तीन बजे के बाद करछना क्षेत्र के कई गांवों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं पशु-पक्षियों को भी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, शादी-विवाह के आयोजनों में जुटे लोगों को बारिश के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है कि बारिश का पानी धान की नर्सरी और खेतों की जुताई के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। जिन किसानों ने नर्सरी डाल दी है, उन्हें सीधा...