गंगापार, दिसम्बर 1 -- क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केन्द्रों पर अब किसान धान लेकर पहुंचने लगा है। माह भर पहले हुई तेज बारिश का असर यह रहा कि जो धान खेत में गिर गया था, उसमें कुछ धान खराब हो गया, इसलिए किसानों के घर पर धान की खरीद करने वाले आढ़तिए धान की वाजिब कीमत न देकर 14 सौ से 18 सौ प्रति क्विंटल धान की खरीद कर रहे हैं। बकचूंदा गांव के किसान विजय कुमार ने बताया कि लघु किसान अना धान क्रय केन्द्रों पर न बेंचकर आढ़तियों के हांथ बेंच दे रहे हैं। आढ़तिए अपनी मनमानी कर रहे हैं। बताया कि धान बेंचने को लेकर ऐसे किसानों को भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, किन्तु धान बेंचने के लिए अपना कागजात आन लाइन करवा रखे हैं। ऐसे किसानों को अपना कागजात प्रमाणित करवाने में संबधित अधिकारियों के समक्ष उपस्थित रहना अनिवार्य है। इसके पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.