लखनऊ, अप्रैल 11 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के मरूई गांव के किसानों ने बारिश से खराब हुई गेंहू की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया कि अब तक फसल के नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व कर्मी खेतों तक नहीं आये हैं।मरुई के किसान जयसिंह, अमित सहित कई किसानों ने सोशल मीडिया में खराब हुई फसल की फोटो पोस्ट की है। अमित ने बताया कि बरसात से उनकी पूरी फसल खराब हो गई है। लेकिन अधिकारियों के आदेश के बावजूद राजस्व कर्मी खराब फसल का आंकलन करने खेत नही आये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...