हरिद्वार, मार्च 18 -- गेहूं की पकने जा रहीं फसल बारिश से बर्बाद हो गई। इससे किसानों में मायूसी है। उनके समक्ष संकट गहरा रहा है। जिले के कई गांवों में दो दिन पूर्व काफी बारिश हुई। अलावलपुर के प्रधान खलील अहमद ने बताया कि गांव में बारिश के कारण कई किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई है। अब गेहूं को पानी की आवश्यकता अधिक नहीं थी। बारिश ने सब बर्बाद कर दिया है। सरकार भी इसका मुआवजा देगी या नहीं कुछ कह नहीं सकते। ग्राम सुभाषगढ़ के उप प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। खड़ी फसल जमीन से लग चुकी है। कई किसानों को तगड़ा झटका लगा है। अब फसल कटाई का समय पास आ रहा था ऐसे में अचानक से मौसम खराब हो गया। सरकार से मुआवजे की मांग उठाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...