रुडकी, मार्च 15 -- नगर पंचायत पिरान कलियर में पुरानी गंगनहर पर बने पुल के सामने सड़क पर बने गड्ढे पर बारिश का पानी भरने से जलभराव हो गया। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और जायरीनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कलियर में पुरानी गंगनहर पर बने पुल के सामने सड़क कुछ समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। लगातार वाहनों के गुजरने से क्षतिग्रस्त सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। इसके चलते रविवार सुबह हुई बारिश के कारण इस सड़क के गड्ढे पर जलभराव हो गया। जलभराव होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों और साबिर पाक की जियारत को आने वाले जायरीनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा रात के समय यहां से गुजरने वाले बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जायरीन और स्थानीय निवासी रिजवान, शौकीन, महबूब, राजा, जितेंद्र, आशिक, साहिल, नजमा, शाहीन, रोहित, कवर ,शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.