उरई, अप्रैल 5 -- माधौगढ़। शनिवार शाम तेज हुई बारिश से क्रय केन्द्रों में रखा गेहूं भीग गया। किसानों का कहना है कि शासन ने क्रय केंद्र खोल दिए है, बार दाना नहीं भेजा है, जिससे तुलाई न हो पाने से गेहूं भींग गया है। शासन ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में 5 क्रय गेहूं केन्द्र खोल दिए है। शासन ने 30 मार्च से गेहूं की तुलाई के निर्देश दिए थे।।बारदाना न होने से तुलाई नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को विधायक मूलचंद निरंजन, एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने क्रय केंद्र पहुंचकर किसानों की तुलाई शुरू करा दी थी। मौजूदा समय में 5 क्रय केंद्रों में लगभग 250-300 क्विंटल गेहूं रखा है। शनिवार शाम हुई तेज बारिश से गेहूं भींग गया है। किसान विजय कुशवाहा, अजय राज सिंह विजय दीक्षित रामकुमार सुरेश कुमार प्रवीण कुमार सिंह सीताराम का कहना है कि तुलाई न होने से गेहूं भीं...