कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खराब मौसम के कारण मैच पूरे नहीं हो सके। लगातार हो रही बारिश के चलते निर्धारित चारों मुकाबले पूरे नहीं हो सके और बिना परिणाम रद्द कर दिए गए। कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में वाईएमसीसी की टीम 27.3 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से तुषार पाल ने 70 रन, विशाल ने 29 रन और आयुष ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश ने पांच और तरुन ने तीन विकेट लिया। जवाब में राइडर्स क्लब की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकी। चंद्रा मैदान पर खेले जा रहे अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष प्रजापति ने शानदार 106 रन की शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में हर्षवर्...