बारिश से कूल-कूल हुई दिल्ली, 8 डिग्री तक लुढ़का पारा; जानिए कहां कितना पानी और तापमान दर्ज हुआ?
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Delhi mausam today: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री से अधिक नीचे पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। वहीं, अलग-अलग मौसम केंद्रों पर 50 मिमी से अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई।जानिए कहां कितना तापमान दर्ज किया गया सबसे अधिक ठंडा आयानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8.3 डिग्री कम है। इसके बाद पालम में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.4 डिग्री कम दर्ज हुआ। रिज में तापमान 29.4 डिग्री (सामान्य से 6.8 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.