बारिश से किसानों को हुई क्षति
देवघर, मई 11 -- मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेमौसम किसी भी वक्त हो रही बारिश की वजह से किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में बारिश के पानी की वजह से जेठुवा फसल सहित कई तरह के साग-सब्जी का फसल नष्ट हो गया। जिसके चलते बाजार में सब्जियों के दाम में तेजी आ गई है। बारिश की वजह से कई तरह की फसल और साग-सब्जियां खराब हो जाने से किसान हताश हैं। हालांकि बारिश के बाद गर्मी से लोगों को निजात मिल रहा है,अभी तक इलाके में भीषण गर्मी दस्तक नहीं दे पाई है, लेकिन किसानों का बुरा हाल है। बारिश की वजह से मई माह में भी गर्मी अपना कहर नहीं ढाह पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.