पाकुड़, अगस्त 7 -- लगातार हो रही हल्की बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी है, वहीं जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कें आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। एनएच 333 ए सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ के कारण वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के साथ टेंपो, टोटो, बाइक और अन्य छोटे वाहनों से सफर करने वाले लोग गड्ढों के बीच जान जोखिम में डालकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इस दौरान तेज रफ्तार से गुजरने वाले बड़े वाहनों के कारण कीचड़ और गंदे पानी के छींटे यात्रियों पर पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थिति जर्जर, आवागमन में होती है परेशानी जिससे उनके कपड़े भी खराब हो रहे हैं। हिरणपुर-पाकुड़ करीब 20 किलोमीटर का सफर लोगों को हिचकोले खाते हुए तय करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स...