बारिश से किसानों को राहत, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
चंदौली, अगस्त 3 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में रविवार रात हुई बारिश और सोमवार सुबह से छाए बादलों के बीच पड़ रही रुक-रुक कर फुहारों से उमस और गर्मी से जहां राहत मिली है। वहीं किसानों को भी फायदा हुआ है। जिससे धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है। पानी के संकट से जूझ रहे किसान अब खेतों में उतरकर रोपाई में जुट गए हैं। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के बाद किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है। रविवार रात हुई बारिश से उमसभरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और हल्की फुहारें पड़ने से मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत महसूस की, जबकि मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.