दुमका, जून 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और सूखे जैसी स्थिति के बीच बुधवार को हुई अच्छी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। क्षेत्र में हुई वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि बारिश के अभाव में धान की खेती की तैयारी प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब खेतों की जुताई एवं बिचड़ा रोपण का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सकेगा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे आम लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की तैयारी को मिली रफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। कई किसानों ने कहा कि समय पर हुई यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और कृषि उत्पादन बेहतर ह...