मुंगेर, जून 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में पानी भरने के साथ ही धान का बिचड़ा गिराने का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। कृषि विभाग को उम्मीद है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक बिचड़ा लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। कृषि विभाग के 27 जून तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 3684.36 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 268.51 हेक्टेयर में ही बिचड़ा डाला जा सका है, जो लक्ष्य का केवल 7.29 प्रतिशत है। नसून की बेरुखी और बारिश की कमी इसकी मुख्य वजह रही। प्रखंडवार आंकड़ों में सदर मुंगेर 32 प्रतिशत आच्छादन के साथ सबसे आगे है। यहां 7.50 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 2.40 हेक्टेयर में बिचड़ा डाला गया है। जमालपुर 17.10 प्रतिशत , टेटिया बंबर 16.90 प्रतिशत और धरहरा 13.63 प्रतिशत के साथ पीछे हैं...