मुरादाबाद, मई 12 -- जनपद में मंगलवार सुबह की बारिश ने किसानों को रोमांचित कर दिया। मक्का, लोबिया, ज्वार और बाजार की खेती करने वाले खुश हो गए। जबकि, खरीफ अभियान के तहत खेतों की जुताई का आसान अवसर प्राप्त हो गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. आर पी सिंह कहते हैं कि इस सीजन में वर्षा सोना है। किसान धान की बेहन डालने के लिए आसानी से खेत तैयार कर सकेंगे। जबकि मक्का, ज्वार, बाजरा सहित बोई गई फसलों की फ्री में सिंचाई हो गई। सही अर्थों में या बारिश किसान के लिए सोन बरसा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...