इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- शनिवार की शाम काली घटाओं के साथ बारिश के चलते खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल को काट रहे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे खींच दी हैं। शाम 7 बजे अचानक काली घटाओं के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश शुरु हो गयी और ओले भी गिरे। जिसके चलते महेवा विकास खंड के लखना, बकेवर सहित ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के खेतों में पकी खड़ी गेहूं, बेझर की फसल को किसान खेतों में काटने में जुटे थे लेकिन इस बारिश ने संकट खड़ा कर दिया। इस बारिश के चलते किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.