घाटशिला, मई 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में पिछले दो दिनों से प्रतिदिन हो रही बारिश से गरमा धान की खेती करने वाले किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। खेतों में गरमा धान की फसल पक कर तैयार है। कटनी भी शुरू हो गई थी। बारिश के कारण धान की फसल गिर गई है। खेत पानी में डूबे हैं। इसके कारण किसान धान की कटनी नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण धान काटने के लिए मशीन भी नहीं जा पा रही है। किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि खेत में खड़े धान के पौधों की बालियों से अंकुर ना निकलने लगे। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी और ओलावृष्टि से पांच बीघा गेहूं की फसल बर्बाद अगर ऐसा हुआ तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.