बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान
लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रर्दशन की राजधानी लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। अलीगंज, जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, राजेन्द्र नगर और गोमतीनगर समेत दर्जनों इलाकों में सुबह से ही अंधेरा पसरा है। लेसा अधिकारियों के मुताबिक बारिश के कारण कई जगह फीडर ट्रिप कर गए और ट्रांसफार्मर पर फॉल्ट आ गया। बारिश की वजह से कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में दिक्कत हो रही है। बिजली कटौती के कारण पानी की दिक्कत हो गई। इससे नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हुई। उपभोक्ताओं के मुताबिक हल्की बारिश में ही बिजली जाने से दिक्कत बढ़ गई है।लेसा का कहना है कि बारिश रुकते ही टीमें लगाकर सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.