बारिश से और उफना उठी शारदा, फसलें हुई जलमग्न घरों में घुसा पानी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- बिजुआ। लगातार हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नदी उफान पर होने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ ही नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से किसानों की और मुसीबतें बढ़ गयी है। ब्लाक के कई स्थानों पर कटान और भी तेज बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले किसानों की उपजाऊ जमीन लगातार कटान की भेंट चढ़ रही है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूबने से किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशत ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश और बाढ़ के दौरान शारदा नदी का कहर उन्हें झेलना पड़ता है। लगातार हो रहे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.