बरेली, मई 8 -- बारिश के चलते रात से पूरे शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। कहीं तेज हवा से तार टूटे तो कहीं फ्यूज उड़ने से बिजली गुल रही। कुछ जगह लो बोल्टेज के चलते उपभोक्ता परेशान हुये। बिजला विभाग की हेल्पलाइन पर दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली समस्या को लेकर शिकायतें दर्ज कराई। सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, दुर्गानगर, महानगर, हरूनगला, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, एजाजनगर, शाहदाना, सीबीगंज समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रामपुर गार्डन स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में तीन फेस लाइन में एक फेस न आने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। एजाजनगर, गोल्डन ग्रीन पार्क, हरूनगला और जोगीनवादा में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खुशबू कॉलोनी पवन विहार, सिविल लाइंस, जनकपुरी और गांधीनगर क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या ...