उरई, जनवरी 28 -- इटावा, संवाददाता। मंगलवार की दोपहर बाद शुरु हुई बारिश का सिलसिला रात तक चलता रहा। कुछ समय रुक जाने के बाद बारिश फिर होने लगती। बुधवार की सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बारिश ने एक ओर सर्दी बढ़ा दी है और दूसरा रबी में आलू और सरसों व दलहनी फसलों को नुकसान की आशंका है । इससे किसान चिंतित है। हालांकि गेहूं का अभी ज्यादा नुकसान की आशंका नही है लेकिन गेहूं के अतिरिक्त रबी की सभी फसलों को यह बारिश नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में किसान यही दुआ कर रहे हैं कि बारिश ना हो। जनवरी के अंतिम दिनों में हो रही इस बारिश से एक बार फिर सर्दी की वापसी हो गई है। तीन दिन पहले दोपहर की धूप में काफी तेजी आ गई थी लेकिन अब बारिश के साथ सर्द हवा चलने से सर्दी एक बार फिर वापस आ गई है। इस समय परिषदीय स्कूलों में परीक्षा चल रही है और छात्रों को इस...