लखनऊ, फरवरी 3 -- मंगलवार सुबह हुई बारिश व ओले ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश ने मटर, सरसो व आलू सहित कई तैयार खड़ी फसलों को थोड़ा नुकसान पहुंचाया है। गोभी,पत्ता गोभी की फसल भी प्रभावित होगी। किसान वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चना, मटर व आलू सरसों की तैयार से अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी। बारिश ने किसानों को चिंतित कर दिया है। किसान कृष्णपाल ने बताया कि इसबार आलू की फसल बहुत अच्छी है। अगर इसी तरह दो तीन दिन मौसम बना रहा तो आलू, के साथ ही मटर व सरसो सहित तैयार फसलों को काफी नुकसान होगा। कृषि वैज्ञानिक महेश चंद्र ने बताया कि किसान धूप निकलते ही आलू में अच्छे फफूंदी नाशक पेस्टिसाइड का छिड़काव कर फसल को नुकसान से बचा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.