बारिश से आम के मंजर और महुआ फूल को नुकसान
लातेहार, मार्च 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बारिश से खासकर आम के मंजर और महुआ फूल को भारी नुकसान पहुंचा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के कारण सब्जियों और रबी फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। स्थानीय किसानों महेश सिंह, जितेंद्र कुमार और देवेश नगेशिया ने बताया कि अचानक हुई बारिश के चलते आम के मंजर और खेतों में लगी सब्जियों का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा झड़ गया है। किसानों के अनुसार, इस समय आम के पेड़ों में हॉपर, मिली बग और फंगस जैसे कीटों का प्रकोप भी बढ़ने की आशंका है, जिससे उत्पादन पर और असर पड़ सकता है। आम बागवानी से जुड़े किसान रमेश सिंह, चंदन सिंह, नरेश यादव और राजन भगत ने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से फसलों को भारी क्षति होने की संभावना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.