बारिश से आपूर्ति ध्वस्त, छह घंटे ठप रही बिजली
अयोध्या, जून 28 -- अयोध्या संवाददाता। बीती रात करीब डेढ़ बजे अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। भोर में चार बजे 33केवी मेन सप्लाई लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। हर तरफ लोग गर्मी से बेहाल होकर घरों से बाहर निकल पड़े। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। लोग पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे। रात में डेढ़ बजे से गुल हुई बिजली शनिवार की सुबह आठ बजे बहाल हुई। छह घंटे से अधिक समय तक बिजली नही रहने से करीब दो लाख की आबादी को रात जागकर गुजारनी पड़ी। शुक्रवार की रात डेढ़ बजे तेज हवा और बारिश के कारण 33 केवी मेन सप्लाई विद्युत उपकेंद्र दर्शन नगर से बंद हो गई। बिजली जाते ही कुछ देर तो जिनके घरों ने इनवर्टर की सुविधा है, वह लोग तो डेढ़ दो घंटे कुछ राहत में रहे। लेकिन इनवर्टर बंद होते ही लोग गर्मी से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.