फरीदाबाद, जनवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में शुक्रवार सुबह से दोपहर तक हुई लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिल्ली-आगरां नेशनल हाईवे समेत शहर की 10 प्रमुख सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर रेलवे अंडरपास में पानी भरने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 5.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश मोहना में 10 एमएम हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी करीब पांच घंटे तक बाधित रही, जिससे पिछले दो दिनों से शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.