कन्नौज, जुलाई 23 -- छिबरामऊ। दो दिन पहले हुई बारिश में जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। वहीं कई जगह लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा था। हालांकि दो दिन से बारिश नहीं हो रही है, लेकिन अभी भी लोगों को उसके बाद हुए जलभराव और कीचड़ से जूझना पड़ रहा है। नगर के राजकीय महिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव के चलते अब वहां चारों तरफ कीचड़ हो गया है। वहां आवारा मवेशियों के चलते हालत और भी ज्यादा खराब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...