बारिश से अनाज मंडी बल्लभगढ़ में भीगा गेहूं, खरीद प्रभावित
फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शुक्रवार देर शाम हुई बारिश ने अनाज मंडियों की व्यवस्था बिगाड़ दी। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा काफी मात्रा में गेहूं भीग गया, जिससे व्यापारियों और किसानों में हड़कंप मच गया। अचानक बदले मौसम के चलते मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारी आनन-फानन में तिरपाल से गेहूं को ढकते नजर आए। मंडी में शुक्रवार को करीब 25 हजार कुंतल गेहूं की आवक हुई, जबकि अब तक केवल 14 हजार कुंतल गेहूं की ही खरीद हो सकी है। बारिश के कारण खुले में रखा गेहूं भीगने से उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि पहले ही गेहूं की क्वालिटी संतोषजनक नहीं है, ऐसे में बारिश से नुकसान और बढ़ सकता है।उधर, तिगांव मंडी में भी खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही। यहां अब तक करीब 11,600 कुंतल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.