साहिबगंज, मई 21 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में गुरुवार को सुबह से ही मौसम खराब है। अहले सुबह झमाझम बारिश होने के बाद दिन में हल्की धूप निकली। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम दोबारा खराब हो गया। यह भी पढ़ें- कल का मौसम 22 मई 2026: लू और हीट स्ट्रोक के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड में हवा, IMD का अपडेटमौसम की स्थिति दोپहर करीब तीन बजे आसमान में काले बादल छा गये। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को भी जिले में कहीं-कहीं आसमान में बादल छाने व हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गई है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलने व ठनका गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी ...