मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय हुए काफी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने लगातार दूसरे दिन मुरादाबाद के मौसम पर असर दिखाया। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की बौछारें पड़ीं और काफी तेज सर्द हवा चली जिसके चलते मौसम में काफी ठंडक महसूस हुई। अप्रैल के महीने में दिन का अधिकतम तापमान फरवरी जितना दर्ज होने से फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो उठा। मुरादाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार की शाम काफी तेज धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश की बौछारें पड़ी थीं। जिसके चलते रात के समय ठंड का एहसास हो उठा था। आंधी-बारिश के चलते रात का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार सुबह के समय आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही नम और ठंडी पुरवा हवा चली। सुबह नौ बजे के बाद बारि...