बागपत, अप्रैल 8 -- छपरौली। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता को और बढ़ाने का कार्य किया है। बुधवार दोपहर जहां बारिश और ओलावृष्टि हुई, वहीं हवा का रुख तेज होने से किसान संकट में आ गए हैं। नंगला, सिनोली समेत आसपास के गांवों में दोपहर के समय जोरदार बारिश और उसके साथ ओलावृष्टि, तूफान ने एक बार फिर किसानों पर वज्रपात किया। इस मौसम की इसकी वजह से किसानों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। जनपद के कई गांवों में बारिश की मार से गेंहू की फसल जमीन पर लेट गई है, जिससे किसानों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो जाएगा। 15 मिनट तक हुई जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेंहू, सरसों समेत दूसरी फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस ओलावृष्टि, बारिश, तूफान के चलते खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवाओं की मार से गेंहू, सरसों, आम की फसल को नुकसान...