प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को आंधी-पानी ने गर्मी से लोगों को राहत दे दी लेकिन तेज हवाएं अपने साथ बिजली आपूर्ति भी उड़ा ले गईं। आंधी के कारण एचटी लाइन के पोल टूट गए। जिससे गांव के सैकड़ों परिवारों की सप्लाई ठप हो गई। सूचना पाकर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। लालगंज के रायपुर तियाई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जगन्नाथपुर में शनिवार को सुबह तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा से एचटी लाइन के तीन पोल टूट गए। इसके साथ ही कई पोल के तार भी टूटकर गिर गए। जिससे गांव के सैकड़ों घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सूचना पाकर विद्युत निगम की टीम पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इस बारे में रायपुर तियाई विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता कमलेश कुमार का कहना है कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा...