धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। आंधी और बारिश शुरू होते ही बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बिजली दोपहर एक बजे कटी, जो शाम सात बजे तक लौटी। तब लोगों को राहत मिली। वहीं शहरी क्षेत्र में तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे बिजली नहीं रही। लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ बारिश से बिजली उपकरण में कई खराबी आ गई। हालांकि छोटी-मोटी खराबी जल्द ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई। वहीं भूली बी ब्लॉक में पोल गिर गया, जिससे छह घंटे तक बिजली गुल रही। भूली आम बगान सरोवर कॉलोनी के पास फ्यूज उड़ गया, जिससे एक फेज की बिजली चली गई, जो रात आठ बजे रिपेयरिंग कर आपूर्ति की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर खराबी आई। हीरापुर सब-डिवीजन के सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव और नया बाजार सब-डिवीजन के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.