धनबाद, मई 5 -- झरिया। सोमवार की रात करीब 8:00 बजे झरिया और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल गया। गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन साथ ही कुछ समस्याएं भी खड़ी कर दीं। तेज हवा को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से बिजली काट दी गई, जिससे पूरे शहर में अंधेरा पसर गया। बारिश के कारण सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। बिजली गुल होने की वजह से बाजारों और मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है। हालांकि, इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलजमाव और अंधेरे के कारण लोग सावधानी बरत रहे हैं। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश ने बिगाड़ी शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिजली विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि मौसम साफ होते ही व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.