कटिहार, मार्च 14 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड क्षेत्र में हुई बे-मौसम बारिश और तेज हवा ने किसानों की मक्का एवं गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई किसानों के खेतों में लगी फसल गिरकर बर्बाद हो गई है। जिससे उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। बांसगांव पंचायत के मालापाड़ा के युसूफ अली भवानीपुर पंचायत अंतर्गत पुरिया निवासी किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, बिशनपुर के किसान बैद्यनाथ रविदास, किसान मोहम्मद जाकिर तथा चन्दन कुमार ने बताया कि अचानक हुई बारिश और तेज हवा के कारण मक्का एवं गेहूं के खेतों में लगी फसल गिरकर खराब हो गई है। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि अब सरकार से मिलने वाला मुआवजा ही उनके लिए आखिरी सहारा है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत के किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.