बारिश व तेज हवा से फसल को नुकसान, सड़कों पर जल जमाव
पाकुड़, मार्च 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। शनिवार अहले सुबह करीब तीन बजे से अचानक चली तेज हवा के बाद से ही महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11:00 बजे से मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। बेमौसम हुई बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जल-जमाव हो गया है। जिससे प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट तथा अपने जरुरी कार्यों को लेकर बाजार व अन्य जगहों पर आवागमन करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की मुक्कमल व्यवस्था नहीं रहने के कारण हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव हो जाता है। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी गेंहू की पकी फसल तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिर गई है। जिससे किसानों को नुकसान होने की पूरी संभावना है। इतना ही तेज बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.