मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर रविवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर और देहात क्षेत्र की कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने से ब्रेकडाउन हो गया। वहीं कई बिजलीघरों को सप्लाई नहीं मिल पाई। वहीं देहात क्षेत्र में कई स्थाना पर बिजली के तार भी टूटे है, वहीं पोल गिरने की भी सूचना मिल रही है।होली के त्योहार के बाद अचानक मौसम काफी गर्म हो गया। गर्मी के कारण लोगों को पंखे आदि चलाने पड़ रहे है, लेकिन रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। सुबह बहुत तेज हवा चली और फिर बारिश हुई। तेज हवा और बारिश के कारण मेरठ रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड, तितावी रोड, रोहाना, पुरकाजी, जानसठ आदि क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ की डालिया टूटकर गिर गई। जिस कारण हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। शहर के टाउन हाल रोड, म...