बरेली, मार्च 21 -- मीरगंज। गुरुवार रात चली तेज हवाओं व शुक्रवार को हुई बारिश से गेहूं, लाही-सरसों की फसलें खेतों में गिर गईं। किसानों का कहना है कि उनकी 20 प्रतिशित से ज्यादा फसल गिर गई है। नथपुरा के चंद्रसेन गंगवार ने बताया खेत में गिरी गेहूं की फसल में बाली का नीचे के हिस्सा खराब हो जायेगा। कपूरपुर के हरीश राजपूत ने बताया बारिश ज्यादा हुई तो किसानों का नुकसान बढ़ जायेगा। किसानों ने बताया खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी बारिश में भीग गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.