उरई, मार्च 28 -- उरई, संवाददाता। बीते रोज हुई हल्की बारिश व तेज हवाओं से कई किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें बिछ गई हैं इससे आने वाले समय में उत्पादन मे गिरावट के आसार हैं इसके साथ ही सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में कटी रखी फसलों में हुआ है। मौसम की मार से किसानों की हालत खराब है। उन्होंने फसलों के नुकसान का सर्वे कर बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग उठाई है। शुक्रवार की शाम हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस समय क्षेत्र में गेहूं सरसों की फसलें लगभग पककर तैयार खड़ी हैं। किसानों को कटाई के लिए सिर्फ हार्वेस्टर मिलने का इंतजार है लेकिन ऐसे समय में खराब हुए मौसम की वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ ही क्षेत्र के ग्र...