हापुड़, अप्रैल 9 -- धौलाना। पिछले कुछ दिनों से अचानक बैमौसम व तेज हवाओं ने किसानों की चितां बढ़ा दी है। मंगलवार की देर रात अचनाक मौसम बदल गया। जिससे बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह बिछ गई है। इससे किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया। फसल के इस तरह गिरने और खेतों में जलभराव होने से गेहूं के दाने काले पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि कटाई के समय बारिश होने से गेहूं की चमक कम हो जाती है और दाना काला पड़ जाता है। इससे न केवल पैदावार घटती है, बल्कि बाजार में भी किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...